रतन टाटा ने जब पूछा था मजदूरों से यह अनोखा सवाल


By Farhan Khan11, Oct 2024 05:40 PMjagran.com

रतन टाटा का निधन

देश के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून टाटा रतन को बुधवार की रात को निधन हो गया था। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

रतन टाटा से जुड़ा रोचक किस्सा

आज हम आपको रतन टाटा से जुड़ा एक रोचक किस्सा बताएंगे, जो पूर्व DGM ने बताया था। आइए इस किस्से के बारे में जानें।  

त्रिदिवेश मुखर्जी

टाटा स्टील में उप महाप्रबंधक (डीजीएम) रहे डॉ. त्रिदिवेश मुखर्जी ने रतन टाटा से जुड़े एक दिलचस्प प्रसंग शेयर किया।

कर्मचारियों से मुलाकात

बात उस दौर की है कि जब मुखर्जी टाटा स्टील में फर्नेस के हेड ऑपरेशन थे। उस समय रतन टाटा ने कंपनी के कर्मचारियों और पदाधिकारियों से मुलाकात की थी।

देश में नंबर वन या दुनिया में?

इसके बाद रतन टाटा ने कर्मचारियों से पूछा कि आप देश में नंबर वन बने रहना चाहते हो या दुनिया में? इस सवाल के जवाब में मजदूर सोच में पड़ गए।

इच्छानुसार टास्क

सभी को पता चल गया कि वे कंपनी के मजदूरों को एक टास्क उनकी इच्छानुसार देना चाहते हैं।

जैसा सोचते हैं वैसा ही बनाएंगे

इसके बाद थोड़ा रुक कर मजदूरों ने कहा कि आप जैसा सोचते हैं, कंपनी को वैसा ही बनाना चाहते हैं।

प्रारंभ हुआ काम

मजदूरों का यह जवाब रतन टाटा को इतना पसंद आया कि उसी दिन से इस पर काम प्रारंभ हो गया।

इसके चलते टाटा स्टील दुनिया की श्रेष्ठ कंपनी के साथ एक विश्वनीय कंपनी बन गई है। बिजनेस से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com