Ratan Tata: कोलाबा आवास पर रखा गया पार्थिव शरीर, जानें कब होगा अंतिम संस्कार


By Ashish Mishra10, Oct 2024 11:39 AMjagran.com

रतन टाटा

मशहूर उद्योगपति पद्मविभूषण रतन टाटा ने बुधवार को देर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। रतन टाटा की खराब हेल्थ के चलते 86 साल की उम्र में निधन हो गया।

अंतिम दर्शन के लिए रखा गया पार्थिव शरीर

रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्शिव शरीर को कोलाबा आवास पर रखा गया है। यहां आकर लोग टाटा जी का अंतिम दर्शन कर रहे हैं।

इस अस्पताल में ली अंतिम सांस

रतन टाटा को खराब हेल्थ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी अस्पताल में रतन टाटा ने अंतिम सांस ली।

कब होगा अंतिम संस्कार

रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को NCPA कोलाबा आवास में रखा गया है। वहीं, शाम को रतन टाटा का अंतिम संस्कार किया जा सकता है।

रतन टाटा को मिला है ये पुरस्कार

देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा को भारत सरकार ने पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था।

रतन टाटा ने इन ब्रांड को किया था अपने नाम

टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहते हुए रतन टाटा ने जगुआर लैंड रोवर जैसे दिग्गज ब्रांड को अपने नाम किया। इसके अलावा, स्टील और एयरलाइंस तक रतन टाटा का बिजनेस फैला है।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

रतन टाटा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि रतन टाटा एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। वह भारत के प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक थे।

रतन टाटा की शुरुआती शिक्षा

उद्योगपति रतन टाटा का जन्म 1937 में मुंबई में हुआ था। इनकी शुरुआती शिक्षा मुंबई के कैंपियन स्कूल में हुई और इसके बाद की शिक्षा शिमला के एक स्कूल में की।

पढ़ते रहें

बिजनेस या कारोबार जगत से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ