रतन टाटा के पास था ज्ञान का सैलाब, जानें एजुकेशन


By Akanksha Jain10, Oct 2024 11:16 AMjagran.com

नहीं रहे रतन टाटा

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं हैं। रतन टाटा ने 9 अक्टूबर को रात के 11 बजे करीब अपनी आखिरी सांस ली।

पारसी परिवार में हुआ जन्म

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को बॉम्बे के एक पारसी परिवार में हुआ था। वे टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते थे।

कहां से की स्कूल की पढ़ाई

आज हम आपको रतन टाटा की एजुकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। उन्होंने 8वीं तक की पढ़ाई मुंबई के कैंपियन स्कूल से की थी।

8वीं के बाद इन स्कूल में लिया दाखिला

इसके बाद उन्होंने मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल और शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से अपनी स्कूल की पढ़ाई को पूरा किया।

विदेश से की आगे की पढ़ाई

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद रतन टाटा विदेश चले गए थे। उन्होंने यूएसए के कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया।

रतन टाटा के पास थी ये डिग्री

कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से रतन टाटा ने आर्किटेक्चर में बैचलर किया और फिर उन्होंने यूके के हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस मैनेजमेंट की डिग्री ली।

कुत्तों से था बहुत प्यार

ये तो हर कोई जानता है कि रतन टाटा को कुत्तों से बहुत प्यार था। वो जानवरों को बहुत प्यार करते थे और उनकी देखभाल करना उन्हें बहुत पसंद था।

दानवीर थे रतन टाटा

आपको बता दें कि रतन टाटा अपनी कमाई का 60-70 प्रतिशत दान कर देते थे। कोरोनाकाल में भी उन्होंने 1500 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया था।

रतन टाटा हमेशा हमेशा दिल में रहेंगे। इसी तरह की जानकारी के लिए बनें रहें Jagran.com के साथ Image Source: Instagram