सावन में विनायक चतुर्थी कब है? जानें शुभ मुहूर्त


By Ashish Mishra02, Aug 2024 11:59 AMjagran.com

विनायक चतुर्थी

सावन महीने में पड़ने वाली गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस माह में गणेश चतुर्थी कब है?

विनायक चतुर्थी कब है?

पंचांग के अनुसार, सावन महीने में विनायक चतुर्थी का व्रत 08 अगस्त को रखा जाएगा। इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, सावन माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 07 अगस्त को रात 10 बजकर 05 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 09 अगस्त को रात 12 बजकर 36 मिनट पर होगा।

शिव योग का निर्माण

सावन माह में विनायक चतुर्थी पर दुर्लभ शिव योग, सिद्ध योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा, भद्रावास का निर्माण हो रहा है।

विनायक चतुर्थी पूजा विधि

इस दिन भगवान गणेश का गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद वस्त्र पहनाकर सिंदूर का तिलक लगाएं। इसके बाद भोग लगाना शुभ माना जाता है।

दूर्वा अर्पित करें

विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा करते समय दूर्वा जरूरी अर्पित करें। ऐसा करने से बप्पा प्रसन्न होते हैं और साधक पर कृपा बनाए रखते हैं।

मंत्र का जाप करें

विनायक चतुर्थी पर ऊँ गं गणपतये नमः मंत्र करें। इस मंत्र का 108 बार जाप करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही, घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

कार्य में सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो विनायक चतुर्थी का व्रत रखें। इससे कार्य में सफलता मिलती है और व्यक्ति तरक्की करता है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ