पूरे सावन करें ये उपाय, कुंडली में चंद्रमा होंगे मजबूत


By Amrendra Kumar Yadav02, Aug 2024 11:56 AMjagran.com

सावन का पवित्र महीना

भगवान शिव को समर्पित सावन महीना चल रहा है। इस महीने में शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है और शुभ फलों की कामना की जाती है।

सावन माह की शिवरात्रि

आज यानी 2 अगस्त को सावन महीने की शिवरात्रि मनाई जा रही है। इस दिन व्रत का पालन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

करें ये उपाय

चंद्र देव भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान होते हैं। शिव जी की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं। ऐसे कुछ उपायों के बारे में बताएंगे जिनको करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

चंद्र चालीसा का पाठ करें

चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए सावन महीने में चंद्र चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

कच्चे चावल और दूध का दान करें

सावन महीने में कच्चे चावल और दूध का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। यह उपाय करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।

मां की सेवा करें और उनकी आज्ञा का पालन करें

कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए मां की आज्ञा का पालन करना चाहिए और उनकी सेवा करनी चाहिए।

पानी का सही से उपयोग करें

चंद्रमा को मजबूत करने के लिए पानी का सही से उपयोग करना चाहिए। पानी को बिल्कुल भी बर्बाद न करें। पानी को बर्बाद करने से चंद्रमा की स्थिति कमजोर होती है।

घर के मंदिर में रखें मोर पंख

कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए घर के मंदिर में मोर पंख रखें। ऐसा करने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और वास्तु दोष दूर होता है।

सावन में ये उपाय करने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com