भारत में तुलसीदास जी का विशेष स्थान है। तुलसीदास जी ने अपने महाकाव्य रामचरितमानस से भगवान श्रीराम की गाथा को घर-घर तक पहुंचा दिया।
पंचांग के अनुसार, तुलसीदास जी का जन्म सावन महीने की शुक्ल सप्तमी को हुआ था। ऐसे में उनकी जयंती 11 अगस्त को पड़ रही है।
तुलसीदास जयंती का शुभ मुहूर्त 11 अगस्त को सुबह 5 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 7 बजकर 55 मिनट तक रहेगी।
भक्तगण इस दिन को बहुत शुभ मानते हैं और शुभ कार्य करते हैं। इस दिन श्रीराम कथा का आयोजन किया जाता है।
इसके साथ ही तुलसीदाय जयंती के अवसर पर श्रीरामचरितमानस का पाठ किया जाता है और भगवान श्रीराम के भजन व श्लोकों का पाठ किया जाता है।
वहीं, इस दिन भगवान श्रीराम और हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है और प्रसाद वितरित किया जाता है।
यह तुलसीदास जी की 527 वर्षगांठ है। तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के राजापुर गांव में हुआ था।
तुलसीदास जयंती के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन व वस्त्रों का दान करना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
तुलसीदास जयंती 11 अगस्त को मनाई जाएगी। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com