एकादशी पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है, यह व्रत प्रत्येक महीने में 2 बार रखा जाता है। मार्च महीना शुरु होना वाला है, ऐसे में इस महीने एकादशी व्रत कब रखा जाएगा, इसकी चर्चा करेंगे।
एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है और व्रत का पालन किया जाता है।
इस दिन व्रत का पालन करने से भगवान विष्णु भक्तों के सारे पाप हर लेते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं।
मार्च महीने की पहली एकादशी फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ रही है, विजया एकादशी का शुभ मुहूर्त 6 मार्च को सुबह 6 बजकर 30 मिनट से शुरु होकर अगले दिन सुबह 4 बजकर 13 मिनट तक है।
ऐसे में यह व्रत 6 मार्च को रखा जाएगा और इसका पारण 7 मार्च को किया जाएगा। एकादशी के दिन जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और जरूरतमंद लोगों को अन्न व वस्त्रों का दान करें।
वहीं शुक्ल पक्ष में आमलकी एकादशी पड़ेगी, इसकी शुरुआत 20 मार्च को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से शुरु होकर अगले दिन दोपहर 2 बजकर 22 मिनट तक है।
हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का अत्यधिक महत्व होता है, इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप किया जाता है और विधि-विधान से पूजा कर आशीर्वाद की कामना की जाती है। ऐसा करने से भगवान विष्णु भक्तों के जीवन के सारे पाप हर लेते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।
मार्च में 2 बार एकादशी का व्रत रखा जाएगा, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com