अक्सर लोग रसोई में बर्तन रखते समय गलतियां कर देते हैं। इन गलतियों से जीवन में परेशानी होने लगती है। आइए जानते हैं कि रसोई में किन बर्तनों को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या होने लगती है।
रसोई में तवे को कभी भी उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष होने लगता है। जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।
रसोई में उल्टे तवे रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। इससे परिवार के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
हर घरों में सब्जियों को बनाने के लिए कढ़ाई का उपयोग होता है। वास्तु के अनुसार, कभी भी कढ़ाई को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए।
वास्तु से जुड़ी गलतियां करने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं। वास्तु के नियमों का पालन न करने से आर्थिक तंगा का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु के अनुसार, तवे और कढ़ाई का उपयोग करने के बाद इसे गंदा नहीं रखना चाहिए। इसका उपयोग करने के बाद तुरंत साफ करके रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में बर्तन रखते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। इसे हमेशा पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
वास्तु से जुड़े नियमों का जानने और अध्यात्म से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ