Mahashivratri पर शिव जी इन राशियों पर बरसाएंगे कृपा


By Amrendra Kumar Yadav01, Mar 2024 08:00 AMjagran.com

महाशिवरात्रि का शुभ दिन

महाशिवरात्रि का दिन बहुत शुभ माना जाता है, इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी।

शिव जी की कृपा

शिव जी की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करते हैं।

इन राशियों पर शिव जी बरसाएंगे कृपा

वहीं महाशिवरात्रि का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है, इन राशियों पर शिव जी विशेष रूप से कृपा बरसाएंगे।

वृषभ राशि पर शिव जी होंगे मेहरबान

इस राशि के लोगों पर शिव जी विशेष रूप से मेहरबान रहेंगे, शिव जी की कृपा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।

मिलेगी खुशखबरी

महाशिवरात्रि के दिन इस राशि के लोगों को विशेष रूप से खुशखबरी मिलने वाली है, इसके साथ ही लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।

सिंह राशि के लोगों को मिलेगा शिव जी का आशीर्वाद

वहीं सिंह राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन विशेष आशीर्वाद मिलेगा। इस राशि के लोगों की सभी परेशानियां दूर होंगी और धन लाभ होगा।

मान-सम्मान में होगी वृद्धि

इस दौरान मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं घर में या कहीं और धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा करते समय बेल पत्र जरूर अर्पित करें।

कुंभ राशि पर होगी कृपा

वहीं कुंभ राशि के लोगों पर भी शिव जी की विशेष रूप से कृपा रहेगी, इस राशि के लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।

महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की इन राशियों पर कृपा बरसेगी, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com