बारिश से न केवल मौसम सुहाना होता है, बल्कि इससे लोगों का मूड भी काफी अच्छा हो जाता है।
ज्यादातर लोगों को बारिश में भीगना बहुत पसंद भी होता है। लेकिन ज्यादा भीगना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
आज हम आपको बताएंगे कि बारिश में भीगने से कौन-सी बीमारियां हो सकती हैं? आइए इसके बारे में जानें।
बारिश के पानी में हवा में मौजूद प्रदूषण भी घुल जाता है। जिससे कि निमोनिया, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं का खतरा बना रहता है।
इसके चलते बारिश में ज्यादा भीगने से आपको इन बीमारियों सहित सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
बारिश में ज्यादा भीगने से आपको स्किन रैश, एलर्जी और डर्मेटाइटिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में ज्यादा न भीगे।
वहीं अगर आपको पहले से एक्जिमा या सोरोसिस जैसी कोई समस्या है, तो बारिश में बिल्कुल न भीगें।
बारिश में ज्यादा नहाने से कान में बैक्टीरिया भी पनप सकते हैं। इसके चलते आपके कान में खुजली, जलन, सूजन जैसी समस्या हो सकती है।
इन बीमारियों से बचने के लिए बारिश में ज्यादा न नहाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com