Cholesterol को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय


By Ashish Mishra30, Aug 2024 10:00 AMjagran.com

कोलेस्ट्रॉल की समस्या

आज के समय में लाइफस्टाइल में बदलाव होने से कई लोगों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या देखी जा सकती है। आइए जानते हैं कि इसे कंट्रोल करने के कौन से उपाय करें?

खानपान में बदलाव

कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इससे बचने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के घरेलू उपाय

इसके बढ़ने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। इसे कंट्रोल करने के घरेलू उपायों को अपनाना फायदेमंद होता है।

अलसी के बीज

इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। अलसी के बीज का सेवन करने से कई समस्याएं दूर होने लगती हैं। इसे दूध के साथ भी खा सकते हैं।

सेब का सिरका

एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर नियमित रूप से पिएं। ऐसा करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने लगता है।

आंवले का सेवन करें

आंवला हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल का सामना कर रहे हैं, तो रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर पिएं।

धनिया के बीज

इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ए, फोलिक एसिड, बीटा-कैरोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। एक चम्मच धनिया के बीज को पानी में उबालकर पीने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने लगता है।

लहसुन का सेवन करें

इसमें मौजूद गुण सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। रोज सुबह और रात में सोने से पहले लहसुन कच्चे लहसुन की कुछ कलियों को चबाना चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने लगता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ