गूगल पर ये सर्च करेंगे, तो जा सकते हैं जेल


By Amrendra Kumar Yadav23, Feb 2024 02:32 PMjagran.com

गूगल पर निर्भरता

आजकल लोग छोटी से छोटी जानकारी के लिए गूगल पर निर्भर होते हैं, शिक्षा संबंधी जानकारी हो, मैप, सामान्य जानकारी के लिए भी लोग सबसे पहले गूगल का ही सहारा लेते हैं।

गूगल है सबसे बड़ा सर्च इंजन

इंटरनेट की दुनिया में गूगल ही सबसे बड़ा सर्च इंजन है, गूगल की शुरुआत साल 1998 में हुई थी और अब तक करीब 25 साल पूरे हो चुके हैं।

सर्च करते समय कुछ चीजें रखें ध्यान

वहीं गूगल पर सर्च करते समय कुछ चीजों को सर्च करने से बचना चाहिए, इससे आपको सजा भी हो सकती है।

किसी भी तरह की पाइरेसी करने से बचें

गूगल पर किसी भी तरह की पाइरेसी न करें, तो इसके लिए 3 साल तक की सजा हो सकती है वहीं 10 लाख तक का जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

फिल्मों की पाइरेसी न करें

वहीं फिल्मों की पाइरेसी करने पर सिनेमैटोग्राफी एक्ट -1952 के तहत जेल की सजा हो सकती है और भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

बम बनाने का तरीका

गूगल पर कभी भी किसी तरह के बम बनाने का तरीका खोजना नुकसानदायक साबित हो सकता है, ऐसा कुछ भी सर्च करने पर आपके कंप्यूटर, लैपटॉप या सेलफोन का आईपी एड्रेस सुरक्षा एजेंसियों के पास पहुंचता है।

हो सकते हैं गिरफ्तार

ऐसा करने पर पुलिस आपको गिरफ्तार भी कर सकती है और कानूनी कार्यवाई हो का सामना भी करना पड़ सकता है।

अबॉर्शन संबंधी जानकारी खोजने पर हो सकती है जेल

गूगल पर अबॉर्शन के लिए जानकारी खोजने पर भी जेल हो सकती है, ऐसा करना कानून के विरूद्ध माना जाता है।

अधिकतर लोग हर छोटी सी जानकारी के लिए गूगल करते हैं, हालांकि गूगल पर इनको सर्च करने पर कानूनी कार्यवाई का सामना करना पड़ सकता है, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com