आज के समय में कई लोग दुबलेपन की समस्या का सामना कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पोषक युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि दुबलापन दूर करने के लिए किन चीजों को खाना चाहिए?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खानपान में बदलाव होने पर सेहत पर निगेटिव असर पड़ने लगता है। कई लोग दुबलेपन का सामना करने लगते हैं।
अगर आप दुबलेपन का सामना कर रहे हैं तो डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें, जो वजन को बढ़ा दे। कुछ ऐसी चीजें हैं जो दुबलेपन को दूर करती हैं।
दुबलेपन को कम करने में केला फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में कैलोरी होता है जो दुबलेपन को दूर करने में मदद करता है। इसे आप नाश्ते में भी शामिल कर सकते हैं।
वजन को बढ़ाने के लिए दूध में केला मिलाकर खाना अच्छा माना जाता है। दूध में पाया जाने वाला कैल्शियम, प्रोटीन और कार्ब्स हड्डियों को मजबूत करके दुबलापन दूर करता है।
इसमें हेल्दी अखरोट होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है। रोजाना नाश्ते में अखरोट को शामिल कर सकते हैं। इसके साथ काजू और बादाम को शामिल कर सकते हैं।
दुबलेपन को दूर करने के लिए कैलोरी युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। आप इसमें पनीर स्टिक, मिल्क शेक और सूखे मेवे को शामिल कर सकते हैं।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। इसके लिए रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की पूरी नींद लेना जरूरी होता है।
शरीर को हेल्दी रखने के टिप्स और खाए जाने वाले पोषक युक्त पदार्थों के बारे जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ