रात को सोते समय कैसे कपड़े पहनने चाहिए?


By Akshara Verma10, Mar 2025 12:43 PMjagran.com

आरामदायक नाइट वियर

रात में अच्छी नींद से शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी आराम मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोते समय सही कपड़े पहनने से नींद और स्वास्थ्य पर काफी गहरा प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि सोते समय कैसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

ब्रा न पहनें

रात को सोते समय टाइट ब्रा और फैंसी ब्रा नहीं पहनकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से स्किन पर रैशेज के साथ-साथ नींद पर बुरा असर पड़ता है।

जींस न पहनें

भारी और टाइट जींस को पहनकर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से पेट में दर्द और जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

टाइट कपड़े न पहनें

रात में टाइट कपड़े पहनकर सोने से ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही, यह आपकी नींद को भी खराब करने का कारण बन सकते हैं।

हल्के और आरामदायक पहनें

सोते समय हमेशा आरामदायक और हल्के कपड़े पहनना चाहिए। कॉटन के कपड़े रात के लिए बेस्ट ऑप्शन होते हैं।

गर्म कपड़े न पहनें

रात में कभी भी मोटे और ऊनी कपड़ों को पहनकर नहीं सोना चाहिए। ये शरीर को गर्म कर सकते हैं, जिससे सोने में दिक्कत हो सकती है।

टाइट अंडरवियर न पहनें

रात में टाइट अंडरवियर पहनकर सोने से वजाइना में जलन हो सकती है। साथ ही, ऐसा करने से यीस्ट इंफेक्शन भी हो सकता है।

इन कपड़ों को पहनकर नहीं सोना चाहिए। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit:FreePik