तुलसी का पत्ता तोड़ते समय बोलें ये शब्द, सारे कष्ट होंगे दूर


By Ashish Mishra10, Jul 2024 12:43 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं तुलसी का पत्ता तोड़ते समय क्या बोलना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। रोज स्नान करने के बाद इस पौधे पर जल चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन की कमी दूर होती है।

तुलसी का पत्ता तोड़ना

अक्सर लोग पूजा-पाठ के लिए तुलसी का पत्ता तोड़ते हैं। इस दौरान मंत्र बोलने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और पूजा का फल मिलता है।

बोले ये शब्द

तुलसी का पत्ता तोड़ते समय ॐ सुभद्राय नम: मंत्र बोलना चाहिए। इस मंत्र को बोलते हुए पत्ता तोड़ना बेहद शुभ माना जाता है।

इस मंत्र का करें जाप

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तुलसी का पत्ता तोड़ते समय मातस्तुलसि गोविन्द हृदयानन्द कारिणी नारायणस्य पूजार्थं चिनोमि त्वां नमोस्तुते मंत्र पढ़ना चाहिए।

धन की कमी से छुटकारा

पैसों की तंगी का सामना कर रहे लोगों को तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

परिवार में सुख-समृद्धि

घर में क्लेश की स्थिति पैदा होने पर तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

दीपक जलाएं

रोजाना तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके लिए घी का दीपक जलाना शुभ होता है।

पढ़ते रहें

तुलसी के पौधे की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ