पूजा-पाठ का अत्यधिक महत्व होता है। सच्चे मन से पूजा करने से मन शांत होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परेशानियों से छुटकारा मिलता है। पूजा करने के लिए लोग मंदिरों में जाते हैं। हालांकि, पूजा करते समय कुछ नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
पूजा करने से पहले मंदिर को अच्छे से साफ करना चाहिए। ऐसा न करने से पूजा का पूर्ण फल नहीं प्राप्त होता है।
मंदिर में पूजा करने से पहले पुराने फूलों को हटा दें। इनसे नेगेटिविटी आती है और आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पूजा करने के लिए आसन का इस्तेमाल जरूर करें। आसन पर बैठकर पूजा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
पूजा करने के बाद में आसन को हटाकर रखें। कुछ लोग आसन को वहीं छोड़ देते हैं, जो कि अच्छा नहीं माना जाता है।
कुछ लोग खड़े होकर पूजा करते हैं, ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। इससे दोष लगता है और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
घर में पूजा करते समय ये गलतियां नहीं करनी चाहिए। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com