वास्तु का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व होता है। इसमें बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचारा होता है और सुख-समृद्धि आती है।
वास्तु में बताए गए नियमों को नजरअंदाज करने पर घर में वास्तु दोष लगता है। इसकी वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
घर बनाने के लिए वास्तु में पूजा घर, किचन, स्नानघर, बेडरूम आदि के लिए नियम बताए गए हैं। अक्सर लोग घर बनाते समय इतना ध्यान नहीं रख पाते हैं और वास्तु दोष लगता है।
ऐसे में लोग सोच में पड़ जाते हैं कि वास्तु के अनुरूप तोड़कर फिर से बनाना पड़ेगा। हालांकि, कुछ उपायों को करने से बिना तोड़े भी वास्तु दोष दूर किया जा सकता है।
वास्तु के अनुसार, बेडरूम की दिशा दक्षिण-पश्चिम बहुत शुभ मानी गई है, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो बेडरूम की पूर्व दिशा में शांत समुद्र की तस्वीर लगा सकते हैं।
अगर बाथरूम में वास्तु दोष है तो इससे छुटकारा पाने के लिए नीली बाल्टी का इस्तेमाल करें। इसके अलावा इसके एक कोने में नमक भरकर रख दें। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है।
किचन घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। ऐसे में अगर किचन सही दिशा में नहीं बना है तो किचन में सिंदूरी गणेश जी की तस्वीर लगाएं।
ड्राइंग रूम में उगते हुए सूरज की तस्वीर लगाएं। इसके अलावा फूलों की भी तस्वीर लगा सकते हैं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मन प्रसन्न रहता है।
वास्तु की इन टिप्स को अपनाकर बिना तोड़-फोड़ के भी घर के वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com