Diwali 2024: मां लक्ष्मी को लगाएं इन 3 चीजें का भोग, होगी धन प्राप्ति


By Ashish Mishra30, Oct 2024 01:00 PMjagran.com

दीवाली 2024

सनातन धर्म में दीवाली का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि दीवाली पर मां लक्ष्मी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

दीवाली कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार दीवाली पर्व 31 अक्टूबर मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।

मां लक्ष्मी की पूजा करना

दीवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करना बेहद शुभ होता है। इस दौरान कई चीजों का भोग चाहिए। इससे धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

गुड़ का हलवा

दीवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करते समय गुड़ के हलवे का भोग लगाना चाहिए। इससे परिवार में खुशियां आती हैं और व्यक्ति के जीवन में बरकत होती है।

पंचामृत का भोग लगाएं

दीवाली पर मां लक्ष्मी को शहद, दही, दूध, घी और चीनी से बने पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है।

बूंदी के लड्डू का भोग

दीवाली पर मां लक्ष्मी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाना शुभ होता है। इससे मां लक्ष्मी और भगवान गणेश दोनों की कृपा प्राप्त होती है।

काजू बर्फी का भोग लगाएं

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दीवाली पर काजू बर्फी का भोग लगाएं। इससे व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है और धन से जुड़ी परेशानी दूर होती है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

दीवाली पर मां लक्ष्मी को इन चीजों का भोग लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, कारोबार में आ रही बाधा दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

दीवाली पर भोग लगाने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ