इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि दुर्गा अष्टमी पर क्या चढ़ाने से जीवन में बरकत होने लगती है?
पंचांग के अनुसार, 05 अप्रैल को चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि की शुरुआत 04 अप्रैल को रात 08 बजकर 12 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 05 अप्रैल को शाम 07 बजकर 26 मिनट पर होगा।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे दुर्गा अष्टमी पर माता रानी को चढ़ाना शुभ होता है। इसे चढ़ाने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
दुर्गा अष्टमी पर पूजा करते समय मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं। इसे चढ़ाने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।
मां दुर्गा को श्रृंगार की चीजें जैसे- चूड़ियां, बिंदी और सिंदूर आदि चढ़ाना शुभ होता है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और मनचाहा वर मिलता है।
दुर्गा अष्टमी पर पूजा करते समय माता रानी को लाल फूल जैसे- गुलाब और गुड़हल आदि चढ़ाएं। इससे दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
दुर्गा अष्टमी पर इन चीजों को चढ़ाने से बरकत होती है। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और कार्य में भी सफलता मिलती है।
नवरात्र में पूजा करते समय चढ़ाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ