Ram Navami पर ये उपाय करने से जीवन में दुखों का हो जाएगा अंत


By Farhan Khan03, Apr 2025 01:09 PMjagran.com

राम नवमी कब है?

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, इस बार राम नवमी 06 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान राम की पूजा की जाती है और उनके लिए व्रत भी रखा जाता है।

राम नवमी कब मनाई जाती है?  

राम नवमी के दिन राम जी का जन्म हुआ था, जो कि नवरात्र के आखिरी दिन मनाई जाती है। हर साल इसका आयोजन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को किया जाता है।

राम नवमी पर करें ये उपाय

आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें राम नवमी के दिन करने से जीवन में सभी दुखों का अंत हो जाता है और परिवार में खुशहाली आती है।

रहेंगे सेहतमंद

लंबे समय तक सेहतमंद रहने के लिए आपको रामनवमी के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों की भी तबियत अच्छी रहेगी।

पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

अगर आप चाहते हैं कि आपकी तिजोरी में पैसा कभी कम न हो और हमेशा बढ़ता ही रहे, तो इसके लिए राम नवमी वाले गरीबों को कपड़ा और भोजन का दान करें।

जीवन में होगा खुशियों का आगमन

रामनवमी के दिन भगवान श्री राम को पीले फूल अर्पित करने से धीरे-धीरे सभी परेशानियां दूर जाने लगती है और खुशियों का आगमन होता है।

बनेंगे बिगड़े काम

जो लोग राम नवमी के दिन भगवान राम की पूजा करने के बाद माथे पर चंदन का तिलक लगाते हैं। इससे व्यक्ति के बिगड़े काम बन जाते हैं।

जल्द होगा विवाह

जिन व्यक्तियों का लंबे समय से विवाह नहीं हो रहा या कुछ अड़चन आ जाती है, तो इसके लिए श्रीराम और माता सीता को हल्दी और कुमकुम अर्पित करें।

खुशहाल जीवन के लिए आपको राम नवमी पर ये उपाय जरूर करने चाहिए। इस लेख में बताए गए उपाय, लाभ, सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com