Chaitra Navratri में करें इन 3 मंत्रों का जाप, मिलेगा मनचाहा वर


By Ashish Mishra03, Apr 2025 12:43 PMjagran.com

Chaitra Navratri 2025

सनातन धर्म में चैत्र नवरात्र का विशेष महत्व होता है। इस दौरान पूजा-पाठ करने करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्र में किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

मां दुर्गा की पूजा करें

चैत्र नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करना शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं और माता रानी का आशीर्वाद मिलता है।

मंत्र का जाप करें

अक्सर लोग पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जाप करते हैं। इससे साधक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

शीघ्र विवाह के मंत्र

चैत्र नवरात्र में पूजा करते समय ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरूवे नम: या हे गौरि शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकरप्रिया, मां कुरु कल्याणि कान्तकातां सुदुर्लभाम् मंत्र का जाप करें।

मनोकामना के लिए मंत्र

नवरात्र में पूजा करते समय ॐ महागौरी नमः मंत्र का जाप करें। इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होने लगेंगी और तरक्की के योग बनेंगे।

धन के लिए मंत्र

चैत्र नवरात्र में या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः मंत्र का जाप करें। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

मां दुर्गा को चुनरी चढ़ाएं

चैत्र नवरात्र में पूजा करते समय मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं। इसके साथ ही, हलवे का भोग लगाना शुभ होता है। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

मिलता है मनचाहा वर

चैत्र नवरात्र में इन मंत्रों का जाप करने से कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है। इसके साथ ही, वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आती है।

पढ़ते रहें

मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ