Ram Navami पर न करें ये काम, हो जाएंगे परेशान


By Ashish Mishra03, Apr 2025 11:57 AMjagran.com

Ram Navami 2025

सनातन धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि राम नवमी पर क्या नहीं करना चाहिए?

राम नवमी कब है?

पंचांग के अनुसार, 06 अप्रैल 2025 को राम नवमी मनाई जाएगी। इस दिन प्रभु राम की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

राम नवमी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि की शुरुआत 05 अप्रैल को शाम 07 बजकर 26 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 06 अप्रैल को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा।

राम नवमी पर क्या न करें?

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे राम नवमी के दिन करना वर्जित माना जाता है। इन कामों को करने से व्यक्ति के जीवन में संकट आने लगते हैं।

मुरझाए फूल न चढ़ाएं

राम नवमी के दिन पूजा करते समय मुरझाए फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा, बासी फल का भोग नहीं लगाना चाहिए।

तामसिक चीजें खाने से बचें

राम नवमी पर तामसिक चीजें जैसे-मांस, लहसुन, प्याज और मदिरा का सेवन करना वर्जित माना जाता है। इन चीजों को खाने से पूजा का फल नहीं मिलता है।

बुझा दीपक न जलाएं

राम नवमी पर किसी वजह से दीपक बुझ जाए, तो उसे दोबारा न जलाएं। इसके बदले दूसरा दीपक जला दें। अगर आप बुझे हुए दीपक जलाते हैं, तो बने हुए काम बिगड़ सकते हैं।

परेशानियों का सामना करना

राम नवमी पर इन कामों को करने से व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

त्योहारों पर न करने वाले कामों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ