सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन शिव जी की पूजा करना चाहिए। आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत पर शिव जी को क्या चढ़ाने से कार्य में सफलता मिलती है?
पंचांग के अनुसार, 25 अप्रैल 2025 को प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में बदलाव होने लगते हैं।
कई चीजों ऐसी होती हैं, जिसे प्रदोष व्रत पर शिव जी को चढ़ाना शुभ होता है। इससे भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलता है और तरक्की के योग भी बनते हैं।
प्रदोष व्रत पर शिव जी की पूजा करते समय शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना चाहिए। इससे नौकरी के योग बनते हैं और कार्य में भी सफलता मिलती है।
शिव जी की पूजा करते समय उन्हें भांग और धतूरा अर्पित करना चाहिए। इससे कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं और रुके हुए कार्य भी होते हैं।
प्रदोष व्रत पर शिव जी सूजी या हलवे का भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि इन चीजों का भोग लगाने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।
प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से धन लाभ होता है। इससे तिजोरी में हमेशा धन रहता है और रुके हुए पैसे भी वापस मिलने लगते हैं।
प्रदोष व्रत पर इन चीजों को चढ़ाने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली बाधाएं भी दूर होने लगती हैं।
शिवलिंग पर चढ़ाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ