Vaishakh Amavasya पर इन जगहों पर जलाएं, पैसों से भर जाएगा घर


By Ashish Mishra19, Apr 2025 01:38 PMjagran.com

वैशाख अमावस्या 2025

इस दिन पूजा-पाठ और स्नान-दान करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि वैशाख अमावस्या पर किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए?

वैशाख अमावस्या कब है?

पंचांग के अनुसार, अप्रैल के महीने में 27 अप्रैल को वैशाख अमावस्या है। इस दिन पितरों का तर्पण करने का भी विधान होता है।

किन जगहों पर दीपक जलाएं

घर में कई जगह ऐसी होती हैं, जहां पर वैशाख अमावस्या के दिन दीपक जलाना शुभ होता है। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

मेन गेट पर दीपक जलाएं

वैशाख अमावस्या पर घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए।इस दौरान दीपक के पास एक लोटा जल भरकर रख दें। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन और सुख-समृद्धि आती है।

पितरों की तस्वीर के सामने दीपक जलाएं

वैशाख अमावस्या पर पितरों की तस्वीर के सामने दीपक जलाना शुभ होता है। इससे पितर प्रसन्न होने लगते हैं और कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

पीपल के पास दीपक जलाएं

अगर आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस दौरान पेड़ की परिक्रमा करें। इससे दुखों से छुटकारा मिलता है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

वैशाख अमावस्या पर घर के इन जगहों पर दीपक जलाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। इसके साथ ही, तरक्की के योग बनते हैं।

परेशानियों से छुटकारा

जीवन में बाधाओं का सामना करने वाले लोगों को इन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए। इससे परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

दीपक जलाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ