सावन में शिव जी को अर्पित करें ये चीजें, मिलेंगे मनचाहे फल


By Amrendra Kumar Yadav06, Jul 2024 11:55 AMjagran.com

सावन का पवित्र महीना

सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

प्राप्त होती है कृपा

इस महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। सावन के सोमवार का अत्यधिक महत्व होता है। इस दिन भक्तगण व्रत का पालन करते हैं। सावन के सोमवार में व्रत करने से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

शिव जी को अर्पित करें ये चीजें

शिव जी की पूजा करते लोग तरह-तरह की चीजें अर्पित करते हैं। ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको अर्पित करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

जल में गंगाजल मिलाकर करें अर्पित

सावन महीने में भगवान शिव की पूजा करते समय उन्हें जल में गंगाजल मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

भगवान शिव के साथ सूर्य देव को भी अर्पित करें जल

शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सावन महीने में पहले सूर्य देव को जल अर्पित करें और फिर शिव जी को जल अर्पित करें।

दूध में केसर मिलाकर अर्पित करें

शिव जी की पूजा के समय दूध में केसर मिलाकर अर्पित करें और ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। यह उपाय करने से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

अर्पित करें 11 बेल पत्र

सावन के सोमवार को पूजा करते समय 11 बेल पत्र अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है और शुभ फल प्राप्त होते हैं।

जल में चावल मिलाकर अर्पित करें

वहीं, सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करते समय जल में चावल मिलाकर अर्पित करें। यह उपाय करने से कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

शिव जी की पूजा करते समय ये चीजें अर्पित करें। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com