सावन में बरसेगी शिव जी की कृपा, करें ये उपाय


By Ashish Mishra06, Jul 2024 11:47 AMjagran.com

सावन का महीना

सनातन धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भगवान भोलेनाथ की पूजा का जाती है। आइए जानते हैं कि सावन के भोलेनाथ की कृपा के लिए क्या करना चाहिए?

सावन की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से होगी। वहीं, इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा।

शिव जी की कृपा

जिन लोगों पर भगवान शिव की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, कार्य में सफलता मिलने लगती है।

धन प्राप्ति के लिए उपाय

धन की कमी का सामना कर रहे लोगों को सावन महीने में भोलेनाथ और मां पार्वती के सामने केसर की खीर अर्पित करना चाहिए। इससे धन प्राप्ति का योग बनता है।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप

सावन में ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् । उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शिव जी की कृपा मिलती है।

शिव जी का अभिषेक करें

सावन में सोमवार के दिन जल में शहद, सुगंध और बेलपत्र मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करें। ऐसा करने से नौकरी में सफलता मिलती है।

वैवाहिक जीवन में मधुरता

अपने वैवाहिक जीवन को मधुर बनाने के लिए सावन में सोमवार के दिन शिव जी और माता पार्वती का पंचामृत से अभिषेक करें। इससे पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं।

कार्य में सफलता

अगर आपको लंबे समय से कार्य में असफलता का सामना करना पड़ रहा है, तो सावन में इन उपायों को जरूर करें। इससे कार्य में सफलता मिलने लगती है।

पढ़ते रहें

सावन में शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ