शिवलिंग पर बेलपत्र के अलावा चढ़ाएं ये चीजें, भोलेनाथ होंगे मेहरबान


By Ashish Mishra24, Jun 2024 06:00 AMjagran.com

भगवान भोलेनाथ की पूजा करना

सोमवार के दिन विधि-विधान से भगवान भोलनाथ की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि शिवलिंग पर किन चीजों को चढ़ाने से शिव जी का आशीर्वाद मिलता है?

शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना

अक्सर लोग शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते हैं। इसके अलावा भी कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे अर्पित करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर की चीजों को अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती है।

शिवलिंग पर सुपारी चढ़ाएं

पूजा-पाठ के सुपारी का उपयोग किया जाता है। शिवलिंग पर सुपारी भी चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में आने वाली समस्याएं दूर होने लगती हैं।

शिवलिंग पर चावल अर्पित करें

भगवान भोलेनाथ की पूजा करते समय शिवलिंग पर चावल अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

शिवलिंग पर आंवले का रस चढ़ाएं

सोमवार के दिन शिवलिंग पर आंवले का रस चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से उम्र लंबी होती है।

गन्ने का रस चढ़ाएं

भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ा सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

धन की कमी से छुटकारा

शिवलिंग पर गन्ने का जूस चढ़ाने से धन की कमी से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

पढ़ते रहें

देवी-देवताओं को प्रसन्न के लिए पूजा विधि के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ