सनातन धर्म में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस महीने में 20 फरवरी को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन कृष्ण जी की पूजा करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि की शुरुआत 20 फरवरी को सुबह 09 बजकर 58 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 21 फरवरी को सुबह 11 बजकर 57 पर होगा।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण जी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। इससे साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
भगवान कृष्ण की पूजा करते समय माखन-मिश्री का भोग लगाना चाहिए। इससे भगवान बेहद प्रसन्न होते हैं और साधक के ऊपर कृपा बरसाते हैं।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा करते समय कृष्ण जी को धनिया की पंजीरी का भोग लगाना चाहिए। इससे जीवन में अन्न का भंडार भरा रहता है।
कृष्ण जी की पूजा करते समय पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद इसे प्रसाद के रूप में वितरित कर दें। इससे भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर भोग लगाते समय त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये, गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर मंत्र का जाप करना चाहिए।
पूजा करते समय भोग लगाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ