हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत हर महीने में 2 बार रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
यह एकादशी साल में 2 बार पड़ती है। एक बार सावन माह में और एक बार पौष माह में। सावन महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पुत्रदा एकादशी 16 अगस्त को मनाई जा रही है।
एकादशी के दिन भगवान विष्णु को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। ऐसे में कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका भोग पुत्रदा एकादशी के दिन लगाना बहुत शुभ होता है।
पुत्रदा एकादशी के दिन श्रीहरि की पूजा करते समय उन्हें नाशपाती अर्पित करें। ऐसा करने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
पंचामृत भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होता है। एकादशी के दिन पंचामृत का भोग लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इसके साथ ही केसर की खीर भी श्रीहरि विष्णु को बेहद प्रिय होती है। ऐसे में विष्णु जी को खीर अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंजीरी अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय है। इसलिए इस दिन उन्हें पीले रंग की मिठाइयां अर्पित करें। ऐसा करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है।
पुत्रदा एकादशी के दिन श्रीहरि विष्णु को इन चीजों का भोग लगाना चाहिए। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com