अंक शास्त्र में व्यक्ति के मूलांक के बार में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक के लोग राजनेता बनते हैं?
जिन लोगों को अपनी जन्मतिथि पता होती है, उनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इससे लोगों के व्यक्तित्व का भी पता चलता है।
जिन लोगों का जन्म महीने की 04, 13,22 और 31 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 4 होता है। ऐसे बेहद प्रभावशाली होते हैं।
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 4 होता है, वह क्रांतिकारी सोच के होते हैं। इसके साथ ही, ये लोग बेहद क्रिएटिव भी होते हैं।
मूलांक 4 के लोगों के अंदर टीम लीड करने की क्षमता होती है। इन लोगों को समाज में काफी इज्जत मिलती है और आगे चलकर राजनेता बनते हैं।
मूलांक 4 वाले लोग बेहद जिद्दी होते हैं। ये लोग जिस काम को करने की ठान लेते हैं, उसे करके ही दम लेते हैं। ये दूसरे लोगों का भी साथ देने में आगे रहते हैं।
इस मूलांक वाले लोग वैज्ञानिक, उद्योगपति, राजनेता, पायलट, डिजाइनर और डॉक्टर होते हैं। इन लोगों को कम समय में ही सफलता मिल जाती है।
मूलांक 4 वाले लोग दूसरों को अच्छी सलाह देते हैं। ये खुद अच्छे राजनेता होते हैं और दूसरों को भी विश्व पटल तक पहुंचाने में मदद करते हैं।
मूलांक और राशि के अनुसार अपने व्यक्तित्व को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ