यह दिन शनि देव को समर्पित रहता है। शनिवार को शनि देव की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि शनि जी को क्या चढ़ाने से संकट दूर होते हैं?
जिन लोगों पर शनि देव की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में किसी तरह की की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे शनि देव को चढ़ाना शुभ होता है। इससे शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होती है और जीवन में तरक्की होती है।
शनिवार के दिन शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाना शुभ होता है। इसे चढ़ाने से शनि दोष का प्रभाव कम होने लगता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
शनि देव की पूजा करते समय काला तिल चढ़ाना चाहिए। इसे चढ़ाने से शनि देव के साथ पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है।
शनि देव की कृपा पाने के लिए ॐ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें। इससे कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होने लगता है।
शनि देव को ये चीजें चढ़ाने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं। इसके साथ ही, कार्य में आने वाली बाधाएं भी दूर होने लगती हैं।
कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता न मिलने पर शनि देव को सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाएं। इससे कार्य में सफलता मिलने लगती है।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ