घर की इस दिशा में लगाएं गुलाब का पौधा, हमेशा रहेंगे खुशहाली


By Ashish Mishra30, May 2025 04:19 PMjagran.com

गुलाब का पौधा लगाना

अक्सर लोग घर में गुलाब का पौधा लगाते हैं। इससे आसपास के वातावरण पर भी प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि किस दिशा में गुलाब का पौधा लगाना शुभ होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

गुलाब का पौधा किस दिशा में लगाएं?

कई दिशाएं ऐसी होती हैं, जहां पर पेड़-पौधे लगाना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।

उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं

वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर या पूर्व दिशा में गुलाब का पौधा लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

मानसिक शांति की प्राप्ति

तनाव का सामना करने वाले लोगों को घर में गुलाब का पौधा लगाना चाहिए। इससे मानसिक शांति की प्राप्ति होती है और वातावरण भी शुद्ध रहता है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

घर की उत्तर या पूर्व दिशा में गुलाब का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को घर में गुलाब का पौधा लगाना चाहिए। इसे लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

सुख-समृद्धि का आगमन

गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों को घर में गुलाब का पौधा लगाना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

घर में पेड़-पौधे लगाने की दिशा के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ