अक्सर लोग कब्ज की समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि छाछ में किन चीजों को मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे छाछ में मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही, पाचन भी दुरुस्त रहता है।
कब्ज की समस्या का सामना कर रहे लोगों को छाछ में जीरा मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। इसे पीने पाचन तंत्र बेहतर होता है और गैस की समस्या भी दूर होती है।
इन दोनों का मिश्रण पाचन के लिए बेहतर होता है। इसे पीने से कब्ज की समस्या दूर होने लगती है। अजवाइन के साथ स्वाद बढ़ाने के लिए काला नमक भी मिल सकते हैं।
छाछ में जीरा और अजवाइन मिलाकर पीने से गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, पाचन तंत्र मजबूत होता है।
छाछ में जीरा और अजवाइन मिलाकर पीने से आंत हेल्दी रहती है और पेट ठंडा रहता है। इसे पीने से एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है।
जीरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसे छाछ में मिलाकर पीने से शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा कम हो जाता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ