आज आपको बताएंगे कि नकली केसर की पहचान कैसे करें? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें। ताकि आगे से आप नकली केसर न खरीदें।
असली केसर का स्वाद थोड़ा कड़वा और कसैला होता है, वहीं अगर केसर का स्वाद मीठा या बेस्वाद है, तो यह नकली है।
असली केसर के रेशे को जीभ पर रखने पर थोड़ी देर में ही इसका रंग छूटना शुरू हो जाता है।
केसर के एक धागे को पानी में डालें और कुछ देर इंतजार करें। अगर केसर नकली है तो यह तुरंत पानी को रंगीन कर देगा।
वहीं, अगर यह असली होगा, तो धीरे-धीरे अपना रंग छोड़ेगा। नकली केसर को पहचानने की यह ट्रिक बेहद आसान है।
असली या नकली केसर का पता लगाने के लिए आप बेकिंग सोडा टेस्ट भी कर सकते हैं। आप कुछ इस तरह से चेक कर सकते हैं।
एक कटोरे में थोड़ा-सा पानी और बेकिंग सोडा मिलाएं और फिर इसमें केसर के कुछ धागे डालें।
अगर केसर असली है, तो इस घोल का रंग पीला हो जाएगा, लेकिन अगर केसर नकली है तो घोल का रंग लाल हो जाएगा।
आप इन ट्रिक के जरिए नकली केसर की पहचान कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com