लोग अपनी फिजिकल हेल्थ पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन मेंटल हेल्थ को अनदेखा कर देते हैं। जो आगे चलकर गंभीर बीमारी का रूप ले लेती है।
आज के समय में मेंटल हेल्थ बच्चों के लिए यह एक गंभीर विषय बनता जा रहा है। जिस पर ध्यान दिया जाना बेहद जरूरी है।
आज हम आपको World Mental Health Day के मौके पर बताएंगे कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल कैसे रखना चाहिए? आइए जानें।
नुबेला सेंटर फॉर विमेन हेल्थ, नई दिल्ली की डायरेक्टर डॉ. गीता श्रॉफ के मुताबिक एक सुरक्षित वातावरण बनाएं।
जहां आपके बच्चे अपनी चिंताओं और भावनाओं के बारे में आपसे खुलकर बात कर सकें।
बच्चों के व्यवहार, रवैये और दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में बदलाव पर नजर रखें। जल्द पहचान करने से समय रहते बचाव किया जा सकता है।
मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के बारे में जानकारी रखें। इन समस्याओं को जानने से बच्चों की मदद करना आसान हो सकता है।
इन टिप्स के जरिए आप बच्चों की मानसिक हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com