Shardiya Navratri 2024: कलश के ऊपर क्या करना चाहिए?


By Ashish Mishra30, Sep 2024 10:00 PMjagran.com

शारदीय नवरात्रि 2024

सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि कलश स्थापना करते समय उसके ऊपर क्या रखना चाहिए?

घटस्थापना शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 03 अक्टूबर को होगी। वहीं, इसका समापन 11 अक्टूबर को होगा। ऐसे में घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 03 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 15 मिनट से सुबह 07 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, प्रतिपदा तिथि को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में भी घटस्थापना कर सकते हैं।

कलश के ऊपर नारियल रखें

नवरात्रि में कलश स्थापना करते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। कलश के ऊपर नारियल रखना बेहद शुभ होता है। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

नारियल पर पौधा उगना

ऐसा माना जाता है कि अगर कलश के ऊपर रखे नारियल पर पौधा उग आए, तो साधक पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होता है।

नारियल पर कलावा बांधे

नारियल के ऊपर कलावा लपेटकर कलश पर रख दें। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

पूजा के बाद नारियल का क्या करें?

नवरात्रि खत्म होने के बाद नारियल को बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। इसके अलावा, इसे लोगों के बीच प्रसाद के रूप में भी वितरित कर सकते हैं।

कलश में डालें ये चीजें

कलश स्थापना करते समय उसमें पानी, गंगाजल, सिक्का, रोली, हल्दी गांठ, दूर्वा और सुपारी डालना चाहिए। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है।

पढ़ते रहें

नवरात्रि में पूजा-पाठ करने की विधि जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ