मां शैलपुत्री होंगी प्रसन्न, लगाएं इन चीजों का भोग


By Farhan Khan01, Oct 2024 07:00 AMjagran.com

नवरात्र का पर्व

हिंदू धर्म में नवरात्र का पर्व बहुत ही शुभ माना जाता है। यह मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है। 3 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो जाएंगे।

देवी दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा

इन नौ दिनों साधक देवी दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं, जिससे उनकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

मां शैलपुत्री

नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है। देवी को सफेद रंग बेहद प्रिय है। इसलिए उन्हें सफेद चीजों का भोग लगाना चाहिए।

लगाएं इन सफेद चीजों का भोग

अगर माता शैलपुत्री की पूर्ण कृपा प्राप्त करना चाहते हो, तो ऐसे में इन सफेद चीजों का भोग लगाएं। आइए इन चीजों के बारे में जानें।  

मावे के लड्डू का भोग

आपको उन्हें सफेद बर्फी, घर पर दूध से बनी शुद्ध मिठाई, हलवा, रबड़ी या मावे के लड्डू आदि चीजों का भोग लगाना चाहिए।

सभी दुखों का अंत

इन चीजों का भोग लगाने से आपके जीवन के सभी दुखों का अंत होगा और घर में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होगी।

बना रहेगा प्रेम

यही नहीं घर में बरकत आएगी। कभी गृह क्लेश नहीं होगा और परिवार के सदस्यों के बीच सदा प्रेम बना रहेगा।

आपको भी माता शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का भोग लगाना चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com