तुलसी के पास रखें ये 3 चीजें, होगा धन लाभ


By Ashish Mishra16, Dec 2024 05:56 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोज इस पौधे की पूजा करने से धन लाभ होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे के पास क्या रखना शुभ होता है?

मां लक्ष्मी का आगमन

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

तुलसी के पास क्या रखें?

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे तुलसी के पौधे के पास रखना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

शालिग्राम रखें

शालिग्राम को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। शालिग्राम को तुलसी के पौधे की पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। इससे लक्ष्मी नारायण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

दीपक जलाएं

तुलसी के पौधे का पास शाम के समय घी का दीपक रखना शुभ होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक का जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

हल्दी रखें

तुलसी के पौधे के पास हल्दी रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा, तुलसी के पत्ते और पेड़ सूखते भी नहीं हैं।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले जातकों को तुलसी के पौधे के पास इन चीजों को रखना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

अगर आप गृह क्लेश का सामना कर रहे हैं, तो तुलसी के पौधे के पास इन चीजों को जरूर रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

तुलसी पौधे की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ