ग्रह के राशि परिवर्तन का असर जातकों पर पड़ता है। कुंडली में बुध के मजबूत होने से व्यापार में लाभ होता है। आइए जानते हैं कि बुध के मार्गी होने पर किन राशियों को लाभ होगा?
वर्तमान समय में बुध वर्की चाल चल रहे हैं। वहीं, 16 दिसंबर यानी आज बुध की मार्गी चाल होगी। इस दौरान कई राशियों को फायदा होगा।
ग्रहों के राजकुमार बुध 16 दिसंबर रात 02 बजकर 26 मिनट पर मार्गी होंगे। इसके बाद बुध 04 जनवरी को धनु राशि में गोचर करेंगे।
बुध की मार्गी चाल से कई जातकों को कारोबार में लाभ होगा। इसके साथ ही, व्यापार में मनमुताबिक लाभ होगा।
बुध देव के मार्गी होने से मिथुन राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। इन जातकों को कारोबार में लिए गए कर्ज से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही, व्यापार में तेजी देखा जा सकती है।
इस राशि के कारोबार भाव में बुद्ध की दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में बुध की मार्गी चाल से इस राशि के जातकों को व्यापार में इच्छानुसार सफलता मिलेगी।
बुध देव व्यापार में क्षेत्र में सफलता हासिल कराते हैं। बुध की मार्गी चाल से मिथुन और कुंभ राशि के जातकों को फायदा हो सकता है।
इन राशि के जातकों को भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही, दूर्वा से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें।
ग्रहों के राशि परिवर्तन से होने वाले फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ