अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि तिजोरी में क्या रखने से धन प्राप्ति होती है?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे तिजोरी में रखना बेहद शुभ होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में धन की कमी नहीं होती है और जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।
मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल बेहद प्रिय है। इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन की कमी दूर होने लगती है। इसके साथ ही, मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तिजोरी में तुलसी की मंजरी रखें। इसे लाल कपड़े में बांधकर रखना शुभ होता है। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर रहती है।
वास्तु के अनुसार, मां लक्ष्मी को कौड़ी बेहद पसंद है। इसे पूजा करने के बाद तिजोरी में रखने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। इससे साधक जीवन में तरक्की करता है।
तिजोरी में इन चीजों को रखने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। इसके साथ ही, व्यापार में लाभ होता है और कंगली दूर होती है।
तिजोरी में कौड़ी रखने से धन मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर साधक के ऊपर कृपा बरसाती हैं। इसके अलावा, घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
धन की कमी को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ