तुलसी के पास इस दिन न जलाएं दीपक, हो जाएंगे कंगाल


By Ashish Mishra20, Dec 2024 11:59 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से धन की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पास किस दिन दीपक जलाना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इस पौधे की रोज पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

तुलसी के पास दीपक जलाना

अक्सर लोग तुलसी पूजा करते समय दीपक जलाते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

रविवार के दीपक न जलाएं

शास्त्रों की मानें तो तुलसी के पौधे के पास रविवार के दिन दीपक नहीं जलाना चाहिए। इसके अलावा, इस दिन पौधे में जल भी नहीं डालना चाहिए।

सूर्यास्त के बाद दीपक न जलाएं

ऐसा कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद तुलसी के पौधे के पास दीपक नहीं जलाना चाहिए। वहीं, सूर्य ग्रहण के समय भी दीपक जलाने से बचें।

मां लक्ष्मी होती हैं नाराज

अगर आप रविवार के दिन तुलसी के पास दीपक जलाते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसके साथ ही, साधक को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

परिवार में क्लेश

अगर आप रविवार या सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास दीपक जलाते हैं, तो परिवार में क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही, आर्थिक तंगी हो सकती है।

घी का दीपक जलाएं

तुलसी के पौधे के पास शाम के समय घी का दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

तुलसी की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ