कौन सी चीजें खाने से दिमाग तेज होता है?


By Ashish Mishra15, Feb 2024 06:00 AMjagran.com

दिमाग को तेज करना

कई बार चीजों को याद करने के बाद भी भूल जाते हैं। दिमाग की याददाश्त को बढ़ाने के लिए पोषक युक्त चीजों को खाना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन चीजों को खाने से दिमाग तेज होता है?

खानपान पर ध्यान देना

कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर पर निगेटिव प्रभाव पड़ने लगता है। जिसके वजह से दिमाग कमजोर होने लगता है। हमेशा पोष्टिक चीजें खाना चाहिए।

ब्रोकली खाएं

दिमाग कमजोर होने पर डाइट में ब्रोकली को शामिल करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट गुण दिमाग के कार्य करने की क्षमता को बढ़ा देता है।

डार्क चॉकलेट खाएं

इसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ कई अन्य न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसे खाने से हमारी याददाश्त बढ़ने लगती है और दिमाग भी तेजी से काम करने लगता है।

नियमित रूप से बादाम खाएं

बादाम हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दिमाग कमजोर होने और मेमोरी की क्षमता को बढ़ाने के लिए बादाम का सेवन किया जा सकता है। इसे भिगोकर भी खा सकते हैं।

कद्दू के बीज

इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से दिमाग तेज होने के साथ ही याददाश्त भी बढ़ने लगती है। इसके अलावा कद्दू के बीज बीपी को भी कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

मछली खाएं

इसमें मेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना मछली का सेवन करेंगे तो दिमाग तेज होने लगेगा।

पर्याप्त नींद लेना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना पूरी नींद लेना चाहिए। रोजाना कम से कम 7-8 सोने से दिमाग अच्छा रहता है। कम सोने से तनाव की समस्या हो सकती है।

पढ़ते रहें

दिमाग को तेज करने और याददाश्त को बरकरार रखने बताई गई चीजों का सेवन करें। इसके साथ ही लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ