मक्के की रोटी और सरसों का साग सर्दी के मौसम में खूब पसंद किया जाता है। देश में ही नहीं विदेशों में भी यह फेवरेट डिश बनती जा रही है।
मक्के की रोटी और सरसों का साग खाने से सेहत को कई लाभ होते हैं। हालांकि, इसके सेवन से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, वरना इसके नुकसान भी हो सकते हैं।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को मक्के की रोटी भूलकर भी नहीं खानी चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
मक्के के आटे से बनी चीजें एलर्जिक रिएक्शन बढ़ा सकते हैं। इससे स्किन पर रैशेज आ जाते हैं और खुजली और जलन महसूस हो सकती है।
मक्के से होने वाले साइड इफेक्ट्स में उल्टी, चक्कर आने, सिरदर्द, मतली और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
मक्के की रोटी खाने से अस्थमा के मरीजों की परेशानियां बढ़ सकती है। इससे उनके लक्षण बढ़ जाते हैं। ऐसे में इसका कम सेवन करें।
हाई ब्लड शुगर लेवल की समस्या में मक्के के आटे से बनी रोटियां खाने से मना किया जाता है। क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा ज्यादा होती है।
वहीं अगर मक्के के आटे की रोटी खाने के फायदे के बारे में बात करें तो इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।
इसके अलावा मक्के में आयरन होने के चलते यह कमजोरी भी दूर करता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com