शरीर में पोषक तत्वों की कमी से कई प्रकार की बीमारियां दस्तक देती हैं। इनमें एक पोषक तत्व विटामिन-ए की कमी से आंखों की रोशनी कम हो जाती है।
इसके अलावा, आंखों की रोशनी कम होने के कई अन्य वजह भी हैं। लंबे समय तक मोबाइल और लैपटॉप स्क्रीन पर काम करने से भी आंखों की समस्या होती है।
ऐसे में अगर आप भी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं, तो ऐसे में विटामिन ए से भरपूर चीजें खाए। आप विटामिन ए के लिए इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।
मछली में विटामिन ए भी पाया जाता है। मछली के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही शरीर में विटामिन-ए की कमी दूर होती है।
कब्ज से लेकर आंखों की रोशनी तक, कई बीमारियों में कद्दू का सेवन करना फायदेमंद होता है। कद्दू में बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जिससे विटामिन-ए प्राप्त होता है।
गाजर में विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में विटामिन-ए की कमी दूर होती है। इसके लिए सर्दियों में आप गाजर, गाजर का हलवा, गाजर के सलाद का सेवन कर सकते हैं।
पालक में आयरन, विटामिन-ए, सी, के, फोलेट और पोटेशियम, फाइबर, प्यूरीन और ऑक्जेलिक एसिड पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं।
रोजाना पालक के सेवन से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। साथ ही विटामिन-ए की पूर्ति भी होती है। इसका असर आपको कुछ दिनों में नजर आने लगेगा।
इन चीजों का सेवन करने से आंखों की रोशनी दुरुस्त होंगी। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com