अक्सर लोगों के मन में रहता है कि रात में कितने बजे तक भोजन कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि डिनर करने का सबसे अच्छा समय क्या होता है?
अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो समय से भोजन करने की आदत डाल लें। इससे शरीर को समय-समय पर एनर्जी मिलती रहती है और बॉडी हेल्दी रहती है।
डिनर करने के लिए समय का विशेष ध्यान देना चाहिए। रात में 07 से 07:30 बजे तक भोजन कर लेना चाहिए। कोशिश करना चाहिए कि सोने के 2-3 घंटे पहले भोजन कर लें।
रात में समय से भोजन करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इससे शरीर को समय पर पोषक तत्व मिलते रहते हैं।
रात में समय से भोजन करने से हार्ट हेल्दी रहता है। इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या भी कम रहती है। इसके अलावा शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।
अगर आप रात में खाना खाने के तुरंत बाद सोने लगते हैं तो नींद नहीं आती है। सोने से 2-3 घंटे पहले भोजन कर लेने से अच्छी नींद आती है।
रात खाने के तुरंत बाद लेट जाने से पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप समय से भोजन करके सोते हैं तो पाचन दुरुस्त रहता है। इसके अलावा गैस और कब्ज जैसी समस्या भी नहीं होती है।
रात में भोजन करने के बाद टहलना चाहिए। इससे भोजन अच्छी तरह से पच जाता है जिसकी वजह से वजन भी कंट्रोल रहता है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान के साथ उसे खाने के समय पर भी ध्यान देना चाहिए। इन सभी जानकारियों को जानने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ