सुबह 1 गिलास गर्म पानी पीने से इन बीमारियों से मिलती हैं निजात


By Farhan Khan14, Feb 2024 04:07 PMjagran.com

रोजाना पानी पीना

रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन न केवल हमारी फिजिकल फंक्शनिंग को हेल्दी बनाता है बल्कि हमारी हेल्थ को भी बढ़ावा देता है।  

गर्म पानी पीना

इसके अलावा गर्म पानी कई तरीकों से सेहत को बढ़ावा देता है। एक्सपर्ट के मुताबिक सुबह खाली पेट गर्म पानी जरूर पीना चाहिए।

सुबह में गर्म पानी पीने के फायदे

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें।

टॉक्सिन्स निकालता है बाहर

गर्म पानी पसीने और यूरिन के जरिए शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। गर्मी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा सकती है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकती है।

पाचन तंत्र में सुधार

सुबह गर्म पानी पीने से पाचन प्रक्रिया में मदद मिल सकती है। ऐसा माना जाता है कि यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल को स्टिमुलेट करता है, जिससे पाचन में सुधार होता है।

वजन होता है कम

गर्म पानी के सेवन से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। हालांकि, प्रभाव बहुत कम और अस्थायी होने की संभावना है।

कब्ज में राहत

गर्म पानी कब्ज को दूर करने में मदद करता है ये आंतों को स्टिमुलेट करता है और कब्ज से राहत दिला सकता है। यह मल को नरम करता है।

दिन की शुरुआत पानी से करें

दिन की शुरुआत एक गिलास पानी से करें, चाहे गर्म हो या ठंडा, नींद के दौरान खोए हुए लिक्विड को फिर से भरने में मदद करता है।

इसके अलावा गर्म पानी से भाप लेने से नाक की जकड़न को कम करने में मदद मिल सकती है। ऐसी और खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com