ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 चीजें


By Ashish Mishra25, May 2024 01:24 PMjagran.com

ऑक्सीजन की जरूरत

बिना ऑक्सीजन के जीना संभव नहीं है। शरीर में इसकी कमी होने पर कई परेशानियां होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

फेफड़ों में दिक्कत

शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने पर फेफड़ों पर निगेटिव असर पड़ने लगता है। इससे बचने के लिए पोषक युक्च चीजों को सेवन करना चाहिए।

एवोकाडो खाएं

इसमें विटामिन ए, बी3, बी6, फोलेट और फाइबर पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बनी रहती है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार है।

अनार का सेवन करें

इसमें आयरन, कॉपर, जिंक, विटामिन बी3 और बी6 जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से ब्लड फ्लो में सुधार होता है और ऑक्सीजन लेवल भी बढ़ने लगता है।

कीवी खाएं

इसे खाने से शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। इसमें फाइबर, आयरन, विटामिन ए, और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाता है।

चुकंदर खाएं

इसमें नाइट्रिक ऑक्साइड होता है, जो ब्लड वाहिकाओं को पतला करने में मदद करता है। चुकंदर खाने से खून की कमी दूर होने लगती है और ऑक्सीजन लेवल भी अच्छा बना रहता है।

अनानास खाएं

इसमें विटामिन ए, बी3, बी5, आयरन और विटामिन-सी होता है। इसे खाने से ब्लड वेसल्स को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ