मेडिटेशन करने से सेहत को क्या फायदे होते हैं?


By Ashish Mishra25, May 2024 12:33 PMjagran.com

मेडिटेशन करना

रोजाना मेडिटेशन करने से सेहत को मानसिक शांति मिलती है। आइए जानते हैं कि मेडिटेशन करे से क्या फायदे होते हैं?

मेडिटेशन करने के फायदे

अगर आप खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो रोजाना मेडिटेशन करें। ऐसा करने से बेचैनी दूर होती है और सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ती है।

मानसिक हेल्थ को बेहतर करना

रोजाना मेडिटेशन करना मानसिक हेल्थ के लिए बेहतर होता है। इससे तनाव और बैचैनी की समस्या दूर होने लगती है।

शरीर में एनर्जी बढ़ना

मेडिटेशन करने से दिमाग साफ होता है। इसके अलावा, ध्यान करने से व्यक्ति खुद को ऊर्जावान महसूस करता है सकारात्मकता भी बढ़ती है।

याददाश्त बढ़ना

मेडिटेशन करने से फोकस बढ़ता है और याददाश्त में भी सुधार होने लगता है। दिमाग तेज करने के रोजाना ध्यान करना जरूरी होता है।

जवां दिखना

मेडिटेशन करने से आप ज्यादा समय तक जवां दिखते हैं। यह तनाव और नकारात्मक ऊर्जा को कम करके शरीर को हेल्दी रखने में मददगार है।

मेडिटेशन कब करें?

वैसे तो मेडिटेशन किसी भी समय किया जा सकता है। लेकिन, रोजाना सुबह ध्यान करना हेल्थ के लिए बेहतर होता है।

मेडिटेशन कितनी देर करें?

आपको रोजाना कम से कम 20-30 मिनट मेडिटेशन करना चाहिए। ऐसा करने का पूरा फायदा मिलता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए योगासन और ध्यान करने के तरीकों को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ