करवा चौथ पर इन चीजों का सेवन करके खोलें व्रत, मिलेगी एनर्जी


By Ashish Mishra01, Nov 2023 01:48 PMjagran.com

करवा चौथ का व्रत

यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए काफी खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त

इस दौरान पूजा करने के शुभ मुहूर्त शाम 06:05 बजे से शाम 07:21 तक रहेगा। इस समय पूजा करने से फल मिलता है।

व्रत खोलना

करवा चौथ का व्रत के समय अन्न और पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर में कमजोरी होने लगती है। वहीं, व्रत खोलते समय कुछ एनर्जी वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।

अनार का जूस

करवा चौथ का व्रत रखने के दौरान शरीर में कमजोरी महसूस होती है। व्रत खोलते समय अनार का जूस पीना चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।

नारियल का पानी पीना

इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स होता है। व्रत के खोलते समय नारियल का पानी पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है।

काजू कतली का सेवन करना

अगर आप मिठाई खाकर व्रत खोलना चाहते हैं तो काजू कतली खा सकते हैं। इसे खाने के बाद पानी पी लेने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।

खजूर खाकर व्रत खोलना

इसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। व्रत खोलते समय खजूर खाने के बाद कुछ और चीजें खा सकते हैं।

नींबू पानी पीना

इसे पीने से शरीर को विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। व्रत खोलते समय नींबू पानी पी सकते हैं। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है।

पढ़ते रहें

त्योहार से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ