इस दौरान सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि करवा चौथ के दिन चांद कब दिखेगा?
यह त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ता है। इस साल करवा चौथ आज यानी 1 नवंबर को है।
करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं बिना अन्न और जल के व्रत रखती हैं। इन दिन चांद का बेसब्री से इंतजार रहती है।
इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को सुबह 06:39 बजे से रात 08:59 बजे तक रहेगा। इस दौरान अन्न और पानी नहीं पीना चाहिए।
इस दौरान शुभ मुहूर्त में पूजा करनी चाहिए। इसके लिए शुभ मुहूर्त शाम 06:05 बजे से शाम 07:21 तक रहेगा।
करवा चौथ के दिन चांद निकलने का काफी इंतजार रहती है। इस साल रात 08:15 के आसपास चांद निकलने की उम्मीद है।
करवा चौथ के सरगी की थाली का विशेष महत्व होता है। इस थाली में मेवे, श्रृंगार का सामान फल और मिठाई रखनी चाहिए।
करवा चौथ पर सुहाग से जुड़ी चीजें का दान नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही पूजा में सफेद और काली चीजों का उपयोग करने से भी बचना चाहिए।
त्योहार और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकरियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ